July 22, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितम्बर 2023। गत 7 सितम्बर को रात्रि 9.30 बजे बाजार से घर जा रहे युवक का रास्ता रोक कर बाप बेटों ने उसकी पिटाई कर दी एवं रुपए छीन लिए। इस संबध में जरिए इस्तगासा शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आडसर बास निवासी रोहित सुथार ने इसी मोहल्ले के सांवरमल सुथार एवं उसके पुत्र पंकज सुथार, अशोक सुथार के खिलाफ रास्ता रोक कर मारपीट करने, रुपए छीन लेने का आरोप लगाया है। रोहित ने पुलिस को बताया कि वह गत 7 सितम्बर को बाजार से अपने घर जा रहा था रास्ते में रणजीत नाई के घर के पास पहुंचा तो आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने लोहे के पेचकस एवं लाठियों से उसके साथ मारपीट की। वहां मौजूद रणजीत नाई व मनोज जाट ने उसे छुडवाया। इस दोरान आरोपियों ने उससे अंगूठी छीन ली एवं 4500 रुपए भी छीन लिए। आरोपियों ने झूठे मामले में फंसा देने एवं दुबारा मौका मिलते ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।