July 21, 2026
WhatsApp Image 2023-07-07 at 8.37.03 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2023। 25 हजार रूपए का बड़ा ईनाम घोषित वांछित आरोपी को सेरूणा पुलिस ने धर दबोचा और जिले भर में चर्चित रहें इस मामले में सेरूणा पुलिस ने सफलता हासिल की। नकली नोटों के प्रचलन व चलन करने के मामले में फरार आरोपी को देर रात सेरूणा बस स्टैंड पर काफी मशक्कत के बाद पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि आरोपी सेरूणा निवासी बंशीलाल उर्फ जॉर्डन पुत्र बजरंगलाल ब्राह्मण को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था तथा एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशों पर लगातार तलाश जारी थी। ढाका ने बताया कि कोटगेट थाने में 28 मार्च 2023 को दर्ज इस मामले की जांच सीओ सिटी पवन भदौरिया कर रहें है और आज आरोपी को उनके सुपुर्द कर दिया गया। बता देवें नाबालिग व उसकी शिक्षिका के लापता होने के मामले में भी जिला एसपी ने एसएचओ सेरूणा के कार्य की सराहना की। आज भी पूरे पुलिस महकमे में नकली नोट चलाने जैसे संगीन मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी से वे पुन चर्चा में है।
ये रहें टीम में शामिल
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसएचओ रामचंद्र ढाका के निर्देशन में एएसआई चैनदान, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल मनोज, भींवाराम, सुरेंद्र ने आरोपी को देर रात बस स्टैंड पर धर दबोचा। आरोपी मार्च 2023 से फरार था और इस पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था।