July 22, 2026
coro

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2022। एक बार फिर कोरोना ने चिंतित करना प्रारंभ कर दिया है और राज्यभर में पैर पसारता कोरोना श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गया है। सोमवार को क्षेत्र के गांव ऊपनी में एक 6 वर्षीय बालक कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुआ है। बालक ने सीएचसी ऊपनी में ही जांच करवाई तथा अन्य परिजन नेगेटिव रिपोर्ट हुए है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि बालक बिल्कुल ठीक है व उसे कोई तकलीफ नहीं है। आर्य ने कहा कि गांव में सर्दी जुखाम से पीड़ित बच्चों की जांच के निर्देश दिए गए है। बीकानेर में मई माह में 20 पॉजिटिव रिपोर्ट हो चुके है।