July 12, 2026
WhatsApp Image 2026-07-12 at 17.48.53

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2026। क्षेत्र में गौ सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण में क्षेत्र के 51 हजार लोग हस्ताक्षर कर पत्र राष्ट्राध्यक्ष के नाम भेजेंग और गौमाता को सम्मान देने की मांग करेंगे।
ये निर्णय रविवार को गोपाल गौशाला में आयोजित गौशाला प्रतिनिधियों व गौभक्तों की बैठक में लिया गया। तहसील प्रभारी अगर सिंह पड़िहार ने बताया कि गौशाला प्रांगण में अभियान के दूसरे चरण की प्रथम बैठक बुलाई गई। गौपूजन से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया व गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिए जाने के नारे लगाए। पड़िहार ने सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि 27 जुलाई को जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे। बैठक में क्षेत्र की सभी 62 गौशालाओं के प्रतिनिधियों से हस्ताक्षर अभियान को तेज करने, प्रत्येक गांव तक हस्ताक्षर अभियान के लिए कार्यकर्ताओं के पहुंचने, टोलियां बनाकर 51000 हस्ताक्षर करवाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। बैठक में कमल किशोर सोमानी, मघाराम सुथार, भैराराम नाई, रुपाराम सुथार, रामचंद्र भादू, मेघराज सोनी, राम सोमानी, कैलाश बिहानी, मनोज डागा, कुम्भाराम घिंटाला, सुशील कुमार सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।