June 4, 2026
SDT_news-Recovered-1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2022। क्षेत्र में एक 27 वर्षीय विवाहित युवक मंगलवार दोपहर अपने घर से गायब हो गया और उसके परिजनों ने थाने पहुंच कर उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव बिग्गा निवासी राजूराम प्रजापत ने बताया कि उसका भतीजा झूमर पुत्र बंसीलाल प्रजापत मंगलवार दोपहर को बिना कुछ कहे घर से निकल गया और लौट कर नहीं आया है। परिजनों ने उसे तलाश करने के सभी प्रयास किए व देर रात थाने पहुंचे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।