July 20, 2026
WhatsApp Image 2023-06-01 at 9.39.01 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2023। 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम कल दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला एवं शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान कल जयपुर स्थित शिक्षा संकुल के प्रशासनिक भवन में परीक्षा परिणाम जारी करेंगें। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी के साथ माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षा और प्रवेशिका परीखा का भी परिणाम जारी होगा। 10 लाख 66 हजार 300 परीक्षार्थी इस परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहें है।