June 25, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार के बीच स्थित पुलिस चौकी के सामने अवैध डोडा पोस्त जब्त कर एक युवक को पकड़ा है। एसआई मोहनलाल कड़वासरा ने पुलिस दल के साथ गुरूवार शाम को 1 किलो 304 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने आरोपी युवक पवन मोटसरा निवासी ठुकरियासर को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कड़वासरा सहित अनिल मिल, कैलाश, नरेंद्र सिंह, राकेश कुमार शामिल रहें। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।