August 25, 2026
11

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2025। गांव से परीक्षा देने शहर आई एक युवती का अपहरण कर ले जाने के आरोप में उसके गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज हुआ है।
18 वर्षीय युवती अपने भाई के साथ सोमवार को गांव मोमासर से श्रीडूंगरगढ़ परीक्षा देने आई। भाई ने उसे कॉलेज छोड़ा और बाजार की तरफ सामान लेने आ गया। बाजार से वह परीक्षा पूरी होने के समय शाम 6 बजे कॉलेज पहुंचा तो युवती वहां नहीं मिली। उसने आस पास पता किया तो जानकारी मिली कि उसकी बहन को तीन लड़के जबरन गाड़ी में बिठाकर अपहरण करके ले गए। युवक ने घर पहुंचकर सारी बात बताई। भाई ने सोमवार रात को ही थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसी के गांव का आलोक काफी समय से उसकी बहन का पीछा करता था। घरवालों ने उसे कई बार समझाया था, तो उसने परिवादी की बहन को उठा ले जाने की धमकियां भी दी। घरवालों ने आरोपी पर शक जताया व पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को दी है।