Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026-08-23 at 10.14.00 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2026। नई पीढ़ी के नौजवानों के दिशा भटकने की चिंतनीय स्थिति देश भर में चर्चा का विषय बन रही है। महाराष्ट्र के शंभाजी नगर की आई फोन के लिए युवक द्वारा पहाड़ी से छलांग लगाने, उसके ड्राइवर पिता व माता के गिड़गिड़ाने और उनकी भी दु:खद मौत होने की घटना ने सवंदनशील लोगों को परेशान कर दिया है।
रविवार सुबह क्षेत्र में दो नौजवान एक 18 साल 21 दिन व एक 19 वर्षीय के चोरी की वारदात में गिरफ्तारी की खबर आई है। ये दिशाभ्रमित हो रहें युवावर्ग की एक तस्वीर मात्र है।
क्षेत्र के गांव डेलवां में 19 अगस्त मध्यरात्रि को सार्वजनिक ट्यूबवेल की कैबल चोरी के मामले में ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इन्हें डिटेन किया और शनिवार को बीरमसर निवासी 19 वर्षीय तेजपाल व 18 साल 21 दिन के धन्नाराम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को हवालात में बंद किया गया है व आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता देंवे इस मामले में जलदाय विभाग के जेईएन मनीष रावत ने 21 अगस्त को डेलवा में स्थित ट्यूबवेल 02 की केबल चोरी की एफआईआर भी दर्ज करवाई। मामले की जांच एएसआई आवड़दान को दी गई है व आवड़दान ने मामले में दोनों चोरों की गिरफ्तारी की है।