






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2026। सामान्यत: पालिका चुनाव में विजय होने के बाद अक्सर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि द्वारा वार्डवासियों का आभार जताते हुए देखा जाता है। बुधवार रात वार्ड 29 में एक अनूठा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मूंधड़ा मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में वार्डवासियों ने नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद बबिता देवी स्वामी का सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी शामिल हुए। वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों ने कलाणी का साफा, फूलमाला व पार्टी दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। कलाणी ने पालिका के समिति संसाधनों का उचित प्रयोग करते हुए शहर में विकास कार्य करवाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने मंच से शहरवासियों से शहर को साफ सुथरा व स्वच्छ बनाने के लिए जागरूक होकर सहयोग देने का आह्वान किया। इस पर वार्डवासियों एक स्वर में सहयोग देने के लिए हाथ उठाया।
वहीं मंच पर वार्ड की वरिष्ठ महिलाओं ने भाजपा पार्षद बबिता देवी स्वामी का फूलमाला व साफा पहनाकर सम्मान किया। स्वामी ने आगामी समय में वार्ड के हर एक नागरिक को साथ लेकर वार्ड के कार्य करवाने के पूरे प्रयास करने की बात कही और सभी का आभार जताया। वार्डवासियों ने पार्षद प्रतिनिधि व सक्रिय समाजसेवी जगदीश स्वामी का भी फूलमालाओं से स्वागत व सम्मान किया। वार्डवासियों ने बबिता देवी की जीत को वार्ड की व वार्डवासियों की जीत बताते हुए अपने पार्षद का अभिनंदन किया। विशाल स्वामी ने स्वामी परिवार की ओर से वार्डवासियों के सहयोग व स्नेह के लिए आभार जताते हुए पूरे वार्ड को एक परिवार बताते हुए एकजुटता की बात कही। वहीं बबिता देवी की चुनावी टीम का विशेष आभार जताया गया। आड़सर बास सत्संग मंडली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंडली की महिलाओं ने, युवतियों ने, प्रेम सत्संग मंडली सहित अनेक महिलाओं ने स्वामी का सम्मान किया। इससे पूर्व मंदिर में दो घंटे का भजन सत्संग हुआ। कलाणी ने भी भजन प्रस्तुति देते हुए श्रद्धालुओं के साथ भजन गाए और आरती में शामिल हुए। इस दौरान जगदीश मूंधड़ा, हरिप्रसाद मूंधड़ा, चांदरतन राठी, शिव मूंधड़ा, जगदीशप्रसाद पुजारी, शिव मूंधड़ा (चीनी वाले), बालकिसन पांडिया, अजय सारस्वत, सुभाष नाई, मनोज गुसाईं, सुरेंद्र नाई, संदीप डागा, शुभकरण नाई, मालचंद राठी, मनोज झालरिया, विनोद व्यास, सीताराम मूंधड़ा, मनोज नाई, जगदीश राठी, बनवारी राठी, मनोज राठी, रामचंद्र राठी, रामप्रताप बलदेवा, हरिकिसन डागा, संदीप दर्जी, नारायण दर्जी, अशोक दर्जी, शिवरतन पांडिया, सुधीर नाई, सुनील राठी सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। वहीं आड़सर बास सत्संग मंडली की सभी महिला सदस्यों सहित वार्डवासी कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह के बाद सभी का सामूहिक भोजन के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।













