








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2026। शुक्रवार को मतदान दिवस पर उल्लास के साथ नागरिकों ने अपना दायित्व निभाया और मतदान किया। वहीं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।
मतदान संपन्न करवाने के लिए सेक्टर सुपरवाइजर अधिकारी अरविंद भारद्वाज, निकेत पारीक, विशु वर्मा, महेश सीला, कश्यपसिंह व इंमीचंद के निर्देशन में टीमें सक्रिय रही। 200 जवानो का पुलिस जाप्ता तैनात रहा। थानाधिकारी कश्यपसिंह ने शहरवासियों का आभार जताते हुए मतदान प्रतिशत की जागरूकता के लिए भी सराहना की है। थानाधिकारी ने करनी भवन मोमासर बास में 5.59 पर एक बुजुर्ग महिला का मतदान संपन्न करवाया।
विदित रहें दिनभर मतदान शांतिपूर्ण रहा और शाम को वार्ड संख्या 25 व 32 में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हुआ। मौके पर पुलिस टीमें पहुंची और मामले को शांत किया।





