








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2026। नगरपालिका चुनाव को लेकर आज सुबह से ही वार्डों में मतदान का उत्साह नजर आ रहा है।मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं और दिन चढ़ने के साथ वार्डों में चुनावी गहमागहमी भी बढ़ती गई। अपने कामकाज और रोजगार के सिलसिले में बाहर रहने वाले कई प्रवासी मतदाता भी मतदान के लिए श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। युवा बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे और लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। दोपहर 1 बजे तक शहर के विभिन्न वार्डों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही लगातार बनी रही। बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और प्रवासी मतदाताओं की भागीदारी से मतदान केंद्रों पर सुबह से ही उत्साह का माहौल बना हुआ है।



















