September 18, 2026
WhatsApp Image 2026-09-18 at 09.36.03

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से बीकानेर की ओर जाना हो तो ये खबर आपके काम की है। श्रीहनुमान जी पूनरासर मेले में पैदल जातरुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर बीकानेर पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। मेले के दौरान जयपुर रोड पर हल्दीराम प्याऊ से लेकर गुंसाईसर तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही मेले में डीजे (D.J.) बजाने पर भी पूरी तरह रोक लगाई गई है। ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन इस प्रकार तय किया है: -1- बीकानेर से जयपुर की तरफ जाने वाले वाहन: हल्दीराम प्याऊ से रिडमलसर, गाढ़वाला, नापासर व गुंसाईसर होते हुए आगे निकलेंगे। 2- जयपुर से बीकानेर की तरफ आने वाले वाहन: गुंसाईसर से नापासर, रिडमलसर बाईपास व कैमल फार्म होते हुए बीकानेर शहर में प्रवेश करेंगे। 3- नौरंगदेसर कच्चे मार्ग के सेवादारों के वाहन: हल्दीराम प्याऊ से जयपुर बाईपास, गंगानगर रोड, पेमासर फांटा होकर बम्बलू व नौरंगदेसर जा सकेंगे। बता देवें लाखों की संख्या में बीकानेर से श्रद्धालु पैदल पूनरासर दर्शन कर धोक लगाने पहुंच रहें है। मेला धूमधाम से गुरूवार को शुरू हो गया व शनिवार को संपन्न होगा।
सेवा दलों के लिए दिशा-निर्देश
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले के दौरान पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए लगने वाले सेवा शिविरों को लेकर भी नियम तय किए गए हैं। सभी सेवा दलों को अपने टेंट जयपुर रोड पर सड़क के बाईं ओर तथा मुख्य मार्ग से कम से कम 50 फीट की दूरी पर लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पैदल श्रद्धालुओं को चलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।