





श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2026। मानव सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ द्वारा दो स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। दोनों शिविरों में कुल 120 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। तुलसी सेवा संस्थान में सोमवार को आयोजित शिविर में 33 यूनिट, जबकि तेरापंथ भवन ऊपरलो में मंगलवार को आयोजित शिविर में 87 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। मंत्री पीयूष बोथरा ने कहा कि 120 यूनिट रक्त संग्रह समाज के सामूहिक सेवाभाव और सहभागिता का परिणाम है। अभियान में MBDD टीम, तेरापंथ किशोर मंडल, तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ कन्या मंडल, अणुव्रत समिति, महाप्रज्ञ जन कल्याण केंद्र, श्रीओसवाल पंचायत सहित विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।
शिविर में डॉ. राहुल हर्ष, डॉ. नवल गुप्ता, डॉ. ईशान जोशी, डॉ. राजीव सोनी, डॉ. विकास पारीक, झिनकार देवी बोथरा, भामाशाह भीकमचंद पुगलिया (कोलकाता), सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, भीकमचंद पुगलिया (जयपुर), सूर्य प्रकाश गांधी, फुसराज पुगलिया, महावीर माली, तुलसीराम चौरडिया, तोलाराम मारू, प्रदीप पुगलिया, मंजू बोथरा, मनोज पारख, अशोक झाबक, सत्यनारायण स्वामी, कांतिलाल पुगलिया, निपेंद्र नाथ सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। परिषद की ओर से सभी रक्तदाताओं, तुलसी ब्लड सेंटर, पीबीएम चिकित्सा टीम, सहयोगी संस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया गया।









