September 23, 2026
WhatsApp Image 2026-09-22 at 19.34.08

विमर्शानंदजी महाराज ने बताया गीता का महत्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में मंगलवार को शिवबाड़ी के मठाधीश श्री विमर्शानंदजी महाराज ने बच्चों को गीता का महत्व बताया। महाराज ने एआई के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को सतर्कता बरतने की सीख दी व दैनिक दिनचर्या में गीता जी के पांच श्लोकों का पाठ करने की प्रेरणा दी। महाराज ने गीता ज्ञान को आज भी पूर्णत: प्रासंगिक व वैज्ञानिक कसोटियों पर खरा बताया। इस दौरान विद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को महाराज ने पुरस्कृत किया। शाला संचालक कांतिप्रकाश थेपड़ा ने महाराज जी का आभार जताया। इस दौरान स्कूल का स्टाफ व विद्यार्थियों सहित अनेक अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


तोलियासर में जयकारों के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निकटवर्ती गांव तोलियासर में मंगलवार को गणेश सेवा समिति द्वारा आयोजित गणेश पूजन आज विधि विधान से संपन्न किया गया। गांव के गोगाणा तालाब में वैदिक मंत्रों के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। यहां समिति के गणेशसिंह, इंद्रसिंह, विजयसिंह, लक्ष्मणसिंह, भवानीसिंह, राजाराम राजपुरोहित सहित अनेक मौजिज ग्रामीण पूजन में शामिल हुए। इस दौरन तालाब पर श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी को झुलाने का कार्यक्रम भी संपन्न किया।