July 21, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2024। तीन राज्यों के पचास से अधिक तीर्थस्थलों के दिव्य दर्शन, पूरे रास्ते में श्रद्धालुओं के साथ भजन कीर्तन का आनंद, सेवाभावी ग्रुप के साथ 9 से 10 दिन की यात्रा, खाने पीने की सुविधाओं के साथ आयोजित होगी। आयोजक चौधरी ट्रैवर्ल्स के रामप्रताप सहू ने बताया कि इस यात्रा का शुल्क मात्र 6 हजार रूपए होगा। यात्रा रवाना आगामी 21 जुलाई 2024 को श्रीडूंगरगढ़ से होगी। यहां से सबसे पहले सालासर बाबा के दर्शन होंगे तथा जीणमाताजी, खाटूश्यामजी, गलताजी, मेंहदीपुर बालाजी, गोकुल, वृंदावन, मथूरा के भव्य मंदिर, राम जन्मभूमि, कृष्ण जन्म भूमि, सीता रसोवड़ा, चित्रकुट, गंगा स्नान, प्रयागराज त्रिवेणी संगम स्नान, काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन, राधाकृष्ण मंदिर, प्रेम मंदिर सहित 50 से अधिक दर्शन होंगे। यात्रा में अनेक प्रसिद्ध घाटों पर स्नान होगा। यात्रा में महिला श्रद्धालु, दंपति व परिवार शामिल हो सकते है। जाने की इच्छा रखने वाले नागरिक अपनी सीट की अग्रिम बुकिंग करवा लेवें। श्रद्धालु 8000401435 पर या 9928045983 पर संपर्क कर सकते है।