June 25, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2026। बीकानेर रेल मंडल के रतनगढ़-बीकानेर रेलखंड पर स्थित आरयूबी संख्या 11D (जैसलसर) पर तकनीकी कार्य के चलते 1 जुलाई 2026 से आगामी 50 दिनों तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। विदित रहें इस आरयूबी के दाएं बाएं वाले दो फाटक बिग्गा स्थित अंडर ब्रिज व बीदासर रोड स्थित फाटक से ही आवागमन संचालित होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर द्वारा जारी सूचना के अनुसार रतनगढ़-बीकानेर खंड के किमी 383/2-3 पर स्थित आरयूबी संख्या 11D पर तकनीकी कार्य किया जाएगा। कार्य अवधि के दौरान यातायात साधनों का आवागमन आरयूबी संख्या 11C (बिग्गा स्थित अंडर ब्रिज) एवं समपार संख्या 224 (बीदासर रोड पर स्थित रेल फाटक) से संचालित होगा। रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों एवं आमजन से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।