Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026-08-04 at 20.16.26
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

1- नागरिक विकास परिषद द्वारा 15 अगस्त को होगा रक्तदान शिविर, सितंबर में होगी कई प्रतियोगिताएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिक विकास परिषद श्रीडूंगरगढ़ की कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को परिषद अध्यक्ष तुलसीराम चोरड़िया की अध्यक्षता में संस्था भवन में संपन्न हुई। बैठक में जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए कई निर्णय लिए गए। परिषद मंत्री विजयराज सेवग ने बताया कि में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2026 को दिवंगत मोतीलाल तापड़िया की पुण्य स्मृति में उनके परिजनों के आर्थिक सहयोग से संस्था भवन परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर संचालन की जिम्मेदारी रमेश प्रजापत को शिविर प्रभारी के रूप में सौंपी गई। बैठक में सांस्कृतिक मंत्री के.एल. जैन ने बताया कि शहर की प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में भाषण, चित्रकला एवं कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाए जाने की जानकारी दी। वहीं इस आयोजन की जिम्मेदारी के.एल. जैन, मनोज गुसाईं एवं विशाल स्वामी को सौंपी गई। संस्था अध्यक्ष तुलसीराम चोरड़िया ने नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजन की रूपरेखा बनाने व जरूरतमंद मरीजों को इसका लाभ देने की तैयारी करने के निर्देश दिए। बैठक में परिषद के संरक्षक ओमप्रकाश स्वामी, पूर्व अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी, पूर्व अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी, भंवरलाल भोजक, संजय कर्वा, ललित बाहेती, सत्यनारायण स्वामी, रणवीर सिंह खीची, बालचंद शर्मा सहित अनेक कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

2- RTE के तहत 12वीं तक मुफ्त शिक्षा की मांग, डॉ. अम्बेडकर सामाजिक एकता मंच ने सौंपा ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ. अम्बेडकर सामाजिक एकता मंच ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम, 2009 के तहत निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का दायरा कक्षा 8 से बढ़ाकर कक्षा 12 तक किए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार श्रीडूंगरगढ़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चन्द्र बरोड़ के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि RTE अधिनियम में संशोधन कर 14 वर्ष की आयु सीमा को बढ़ाकर 18 वर्ष किया जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को कक्षा 1 से 12वीं तक निशुल्क शिक्षा का अधिकार मिल सके। साथ ही निजी विद्यालयों में RTE के तहत प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 12 तक उसी विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा का लाभ निरंतर मिलता रहे। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चन्द्र बरोड़ ने कहा कि वंचित एवं निर्धन परिवारों के बच्चों को 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के संबंध में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

3- बुधवार को ऊपनी व बाडेला में आयोजित होंगे फॉलोअप शिविर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण सेवा शिविर के तहत बुधवार को विभिन्न स्थानों पर फॉलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि बुधवार को बीकानेर के कोलासर और मेघासर, लूणकरणसर के सोढवाली और बामनवाली, श्रीडूंगरगढ़ के ऊपनी और बाडेला, कोलायत/ हदां के नांदड़ा और भाणे का गांव, बज्जू के फूलासर बड़ा, पूगल के भानीपुरा , छत्तरगढ़ के 10 जीएम , खाजूवाला के 17 केवाईडी और नोखा के मोरखाणा, रातड़िया एवं रासीसर पुरोहितान में शिविर आयोजित किए जाएंगे।