July 23, 2026
evee-300x223

युवा पार्षद ने तेलंगाना में भाजपा महामंत्री चंद्रशेखर से मुलाकात की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के युवा पार्षद रामसिंह राजपुरोहित ने गुरूवार को हैदराबाद में भाजपा के तेलंगाना प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर से मुलाकात की। रामसिंह ने बताया कि 2023 में राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने व सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करने वाले चंद्रशेखर को शॉल ओढ़कार व पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। चंद्रशेखर ने उन्हें संगठन हित में निस्वार्थ भाव से कार्य करते रहने की प्रेरणा दी।

25 को बरसात के लिए होगा वीर बिग्गाजी का जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा के माला बास में वीर बिग्गाजी मन्दिर में 25 जुलाई की रात जागरण का आयोजन होगा। यहां बिग्गा जी महाराज की ज्योत आरती होगी व मूलचंद चौधरी एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। अंचल में अच्छी बरसात और किसानों की खुशहाली की प्रार्थना बिग्गाजी से की जाएगी। गांव के किसान बुद्धाराम जाखड़, सीताराम जाखड़, हीराराम जाखड़, रामगोपाल जाखड़ सहित अनेक ग्रामीणों द्वारा उत्साह से आयोजन की तैयारियां की जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जागरण में शामिल होंगे।

कल जैसलसर व इंदपालसर मे होंगे फॉलोअप शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण सेवा शिविर के तहत शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर फोलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन श्री उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि शुक्रवार को बीकानेर के दाऊदसर और डाण्डूसर, लूणकरणसर के भीखनेरा और कांकड़वाला, श्रीडूंगरगढ़ के जैसलसर और इन्दपालसर, गुसांईसर, कोलायत/ हदां के खारी चारणान और गंगापुरा, बज्जू के माणकासर, पूगल के 2 पीबी, छत्तरगढ़ के कृष्णनगर, खाजूवाला के कुण्डल और नोखा के हिंयादेसर, हंसासर एवं साधासर में शिविर आयोजित किए जाएंगे।