September 19, 2026
WhatsApp Image 2026-09-19 at 21.07.38

शिविर में गर्भवती महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ के सभागार में शनिवार को विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत सात दिवसीय शिविर के पहले दिन शनिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग की और से गर्भवती महिला की गोद भराई कार्यक्रम संपन्न किया गया। वार्ड 11 की कार्यकर्ता सुमन व सहायिका रत्नादेवी व सुपरवाइजर किरण, महिला पर्यवेक्षक सरिता सिहाग उपस्थित रही। विभाग की ओर से महिलाओं की गर्भावस्था के दौरान पोषण की जरूरत बताते हुए स्वास्थ्यवर्द्धक खान पान की जानकारी दी गई। रविवार को भी शिविर जारी रहेगा और भू अभिलेख निरीक्षक चैनसिंह, रामप्रताप नाई व पटवारी रामचंद्र की देखरेख में रविवार को शिविर संपन्न होगा। शिविर में 22 विभिन्न सरकारी विभागें के आमजन से जुड़े कार्य किए जाएंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग की और से गर्भवती महिला की गोद भराई कार्यक्रम संपन्न किया गया।

डेलवां के कल शुरू होगी जिला स्तरीय छात्र-छात्रा खो-खो प्रतियोगिता
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव डेलवां में स्थित विद्या भारती स्कूल में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 67वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 23 सितंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार सुबह 8:15 बजे स्कूल के खेल मैदान में होगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। आयोजन को लेकर गांव के खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल है। समिति सदस्यों ने क्षेत्र के खेलप्रेमियों से कार्यक्रम में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया है।

जयकारों के साथ उठाई हनुमान ध्वजा और रवाना हुए पदयात्री।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास के गणेश मंदिर में शनिवार शाम को हनुमान चालीसा का पाठ कर जयकारों के साथ हनुमान ध्वजा उठाकर पैदल यात्री संघ पूनरासर के लिए रवान हुआ। इस दौरान पदयात्रियों को तिलक लगाकर अनेक श्रद्धालुओं ने मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी।