September 19, 2026
0001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितम्बर 2026। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान के पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया की प्रथम पुण्यतिथि पर गांव के राबाउमावि में श्रृद्धांजलि सभा एवं जलमंदिर लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उनके पुत्र रामनिवास, रामेश्वरलाल चोटिया द्वारा उनकी स्मृति में राबाउमावि में बनवाए गए जलमंदिर का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर गांव के वरिष्ठ नागरिक श्यामसुन्दर आर्य, निवर्तमान सरपंच रामचंद्र चोटिया, पूर्व सरपंच नारायण राम कमलिया, शेराराम चोटिया, प्रभुराम चोटिया, तिलोकाराम चोटिया, एडवोकेट गोपीराम जानूं, भंवरलाल चोटिया, रामुराम चोटिया, रामेश्वरलाल चोटिया, गजानंद शर्मा, राधेकृष्ण शर्मा, लक्ष्मण सिंह, गणेशाराम सुथार, कानाराम नाई, कुशलाराम बारोटिया, ताजाराम बारोटिया, तेजाराम बारोटिया, भंवरलाल कमलिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत मेघराज चोटिया को श्रृद्धांजलि देते हुए उनके कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों को याद किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने अपने परिजनों की स्मृत