October 2, 2026
2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2026। कांग्रेस ने शुक्रवार को पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती एकसाथ मनाई। गोदारा ने दोनों नेताओं को देश के लिए अतुल्य योगदान देने वाला बताते हुए पुष्पाजंलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं से सत्य, अहिंसा, सादगी एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपना कर आज भी युवा वर्ग इनसे प्रेरणा लेवें। गोदारा ने वर्तमान परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं से देश बचाओ के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय व गांधी पार्क में कार्यक्रम किए गए व उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरूषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में ओमप्रकाश गुरावा, भंवरलाल भोजक, राधेश्याम सारस्वत, मोडाराम महिया, कन्हैयालाल सोमानी, लालसिंह राजपूत, हीरालाल कूकना, प्रदीप पुरोहित, रमेश बासनीवाल, रमेश प्रजापत, हरिप्रसाद बासनीवाल, पुखराज पुरोहित, विजयराज सेवग, चंपालाल रैगर, श्रीचंद रैगर, मनोज सोमानी, सोहलाल महिया, मुनीराम दुसाद, रामचंद सांसी, ओमप्रकाश सांसी, भलाराम मेघवाल, मूलचंद स्वामी, नौरतन पुरोहित, राजेश मंडा, राकेश सिद्ध, सुभाष गोदारा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।