








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2026। मुख्य बाजार में गौरव पथ पर स्थित एक दुकान में दुकानदार से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार रात तीसरे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। एएसआई आवड़दान ने बताया कि 26 सितंबर की सुबह व्यापारी सुनील कुमार सोमाणी के साथ मारपीट के आरोप में आड़सर बास निवासी गोपी नाई को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं इस मामले में दो आरोपी राजेश व धमेंद्र को सोमवार को गिरफ्तार कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया था।


