September 29, 2026
2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2026। आगामी 1 अक्टूबर 2026 से सभी सरकारी अस्पतालों का ओपीडी समय बदल रहा है। बीकानेर जिले सहित श्रीडूंगरगढ़ में उपजिला चिकित्सालय, कालूबास की पीएचसी, आड़सर बास स्थित बेगराज सोमाणी नेत्र चिकित्सालय सहित ग्रामीण अंचल के सभी सीएचसी व पीएचसी के लिए समय परिवर्तन के लिए विभागीय आदेश जारी कर दिए गए है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजीव सोनी ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा आउटडोर में मरीजों को देखने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। वहीं दोपहर 3 बजे से सुबह 9 बजे तक कैजुअल्टी में मरीजों को देखने की व्यवस्था यथावत रहेगी। राजकीय अवकाश के दिनों में आउटडोर का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा। सभी पाठक ये खबर पढें और सभी को बतावें जरूर कि सरकारी अस्पताल में ओपीडी का समय 1 अक्टूबर से बदल गया है।