


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2026। वार्ड चुनाव अपने बास, मोहल्ले एवं परिवार के चुनाव है, यह हमारे पूर्वजों के संस्कार ही है कि आधुनिकता के इस युग में श्रीडूंगरगढ़ में अभी भी पूरे मोहल्ले को अपना परिवार समझा जाता है। ऐसे में अपने परिवार के चुनाव में पार्टी, विचार से ज्यादा महत्वपूर्ण व्यक्तित्व होता है एवं आमजन को चाहीए कि राजनेता नहीं अपने परिवार के साथी का चयन करें। जागरूक होकर मतदान करने की यह अपील संत संतोष सागर महाराज ने की एवं मौका था वार्ड 29 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही बबीता देवी स्वामी के कार्यालय उदघाटन का। संतश्री ने इन चुनावों को किसी पार्टी से जोड़ कर देखने के बजाए समाज के प्रति जिम्मेदार एवं सेवा में सक्रियता के रूप में देख कर अपना मत जागरूक होकर देने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रबुद्ध समाजसेवी रामदेव बोहरा ने प्रत्याशी बबीता देवी स्वामी के सत्संग कार्यों को एवं उनके प्रतिनिधि जगदीश स्वामी के गौसेवा कार्यों को प्रेरणीय बताया एवं ऐसे लोगों को जिता कर मोहल्ले का मान बढ़ाने की अपील की। इस दौरान प्रत्याशी बबीता देवी स्वामी एवं उनके प्रतिनिधि जगदीश स्वामी ने भी अपनी बात रखते हुए साथ, स्नेह एवं आर्शीवाद बनाए रखने की अपील की।
दिया विजयी भव: का आर्शीवाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 29 की प्रत्याशी बबीतादेवी के कार्यालय उदघाटन में संतों सहित वार्ड के बुजुर्गों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं ने उन्हें विजयी भव: का आर्शिवाद दिया। संत संतोष सागर महाराज ने तो यहां तक कहा कि संतों का जीसोरा तो तभी हो, जब गौसेवा एवं सत्संग से जुड़े इस व्यक्तित्व की जीत हो। इस दौरान मोहल्ले के जगदीश पुजारी, हनुमानमल राठी, चांदरतन राठी, गजानंद बल्देवा, भवानीशंकर राठी, मदनलाल राठी, रामप्रताप बल्देवा, महावीर राठी, हरिकिशन डागा, श्यामसुंदर व्यास, कैलाश स्वामी, अशोक दर्जी, भागीरथ स्वामी, माणकचंद पांडिया, मनोज नाई, शिवरतन पांडिया, मनोज झालरिया, सुभाषचंद्र शास्त्री, बालकिशन पांडिया, सुभाष नाई, प्रदीप राठी, मदन राठी, हनुमान राठी, किशनलाल दर्जी, पवन राठी, अशोक पांडिया, हेमंत राठी, मोतीलाल दर्जी, नारायण दर्जी, मनोज राठी, अशोक दर्जी, पवन राठी, संदीप दर्जी, कमल राठी, रमेश दर्जी, जगदीश राठी, देवीलाल नाई, अनिल राठी, हनुमान नाई, सुरेन्द्र नाई, सुनील राठी, विकास डागा, विनोद व्यास, संदीप डागा, राधेश्याम सिखवाल, मनोज गुंसाई सहित बड़ी संख्या में मौजूद रही मातृशक्ति ने बबीता स्वामी को विजयी भव का आर्शीवाद दिया।
















