September 4, 2026
WhatsApp Image 2026-09-04 at 20.42.29

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2026। श्री श्याम कंप्यूटर सेंटर एवं ई-मित्र में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में सेंटर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में लैंगवेज ट्री इंग्लिश एकेडमी के डायरेक्टर राज सर एवं साधना क्लासेज के डायरेक्टर राजा राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार और लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताया। इस अवसर पर श्री श्याम कंप्यूटर सेंटर एवं ई-मित्र के डायरेक्टर फतेन्द्र शर्मा एवं रॉकी सारस्वत ने सभी विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आत्मविश्वास, संस्कार और सकारात्मक सोच का विकास भी आवश्यक है। जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस के संयुक्त आयोजन में विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा तथा शिक्षा के महत्व का संदेश दिया गया। अंत में आयोजकों ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।