Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026-08-03 at 21.22.48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सवा महीने से बह रहा पेयजल, जलदाय विभाग बेखबर, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक ओर सरकार जल संरक्षण और हर बूंद पानी बचाने का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर गांव मोमासर मुख्य बाजार में जलदाय विभाग की लापरवाही के कारण पिछले करीब सवा महीने से मुख्य बाजार स्थित जल होद के पास पेयजल की मुख्य पाइप लाइन से लगातार पानी व्यर्थ बह रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग अब तक लीकेज को स्थायी रूप से ठीक नहीं कर पाया है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार स्थित जल होद से शिवालय बास स्थित पानी की टंकी तक पानी पहुंचाने वाली 6 इंच व्यास की लोहे की मुख्य पाइप लाइन जल होद के समीप क्षतिग्रस्त हो गई है। लीकेज के कारण प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पेयजल सड़क पर बह रहा है। इसका सीधा असर शिवालय बास क्षेत्र की जलापूर्ति पर पड़ रहा है, जहां लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि इस संबंध में सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता को कई बार मौखिक एवं दूरभाष पर सूचना दी जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर लीकेज दुरुस्त करवाने तथा जलापूर्ति व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है।

पुलिस जवान जितेन्द्र मीणा ने विद्यालय के विद्यार्थियों को टाई व बेल्ट वितरित किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धनेरू के राउप्रावि बुरलाई तलाई में राजस्थान पुलिस के जवान ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए स्कूली बच्चों को टाई व बेल्ट वितरित किए। संस्था प्रधान सोनू कुमारी मीणा ने इसे सराहनीय पहल बताते हुए जानकारी दी कि पुलिस जवान जितेन्द्र कुमार मीणा ने विद्यार्थियों को टाई एवं बेल्ट वितरित कर उन्हें नियमित व अनुशासित विद्यालयी जीवन के लिए प्रेरित किया। स्टाफ ने मीणा का आभार जताया व ग्रामीणों ने ऐसे सहयोग से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ने की बात कही। इस अवसर पर चांदमल भोपा, ओमप्रकाश पंडा, धरामाराम खामियावाद, केशुराम, कालूराम, दुर्गा देवी तथा रामेश्वर सहित विद्यालय स्टाफ व अनेक मौजिज ग्रामीण उपस्थित रहें।

भूतेश्वर मंदिर में पूरे सावन शाम को होगी सत्संग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाई स्कूल के सामने स्थित श्रीभूतेश्वर मंदिर में पूरे श्रावण माह में शाम 3 बजे से 5 बजे तक भजन कीर्तन का आयोजन होगा। सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने सत्संग में भाग लिया। महिला श्रद्धालुओं ने आस पास की महिलाओं से सत्संग में शामिल होकर भक्तिरस का लाभ उठाने का आग्रह किया।