July 21, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के मणकरासर गांव में आज एक साथ दो युवाओं के शव पहुंचे और पूरे गांव में मातम पसर गया है। बुधवार को श्रीगंगानगर के खूनी चक के पास हुई कार दुर्घटना में गांव के दो युवक अकाल मृत्यु का शिकार हो गए थे। गांव से अपनी बहन को ससुराल छोड़ने जा रहें घर के बड़े बेटे और 3 बच्चों के पिता 35 वर्षीय हेतराम पुत्र तारूराम की मौके पर ही मौत हो गई थी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का सहारा हेतराम ही था और अब ये सहारा छीन जाने से परिजन सकते में है व नियति को कोस रहें है।

इसी दुर्घटना में कार चालक 30 वर्षीय वकीलनाथ पुत्र सूरजनाथ की भी मौके पर ही मौत हो गई। तेज गति के कारण दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और सामने वाली कार में भी सवार तीन लोगों की जान गई। दुर्घटना के बाद गांव से परिजन रवाना हो गए व आज सुबह पोस्ट मार्टम करवा कर शवों को लेकर गांव पहुंच गए है और गमगीन माहौल में दोनों के शवों की अंत्येष्टि भी अभी की जाएगी। दोनों युवकों के घरों में कोहराम मचा है और ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार शाम दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।