






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सबसे बड़ी गौशाला श्रीगोपाल गौशाला में लंबे समय से कर्मठ गौसेवक के रूप में जुड़े रहे कोडामल दर्जी का बुधवार शाम को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने जाते जाते भी अपनी आखिरी इच्छा गौसेवा में ओर अधिक समर्पण की रखी व उनके निधन के बाद उनके पुत्र तेजकरण, जयप्रकाश व कैलाश दर्जी ने उसे पूरी करते हुए उनके अंतिम संस्कार से पहले ही श्रीगोपाल गौशाला में 5.51 लाख रुपये का चैक प्रदान किया है। विदित रहे कि दर्जी लंबे समय से बीमार चल रहे थे व अब उनके पीछे तीन पुत्रो का भरा पूरा परिवार है। दर्जी लंबे समय से श्री गोपाल गौशाला में विभिन्न पदों पर रह कर गौ-सेवा में जुटे रहे। गौशाला के नव-निर्माण, नियमित कई घंटे गौशाला में श्रमदान करने आदि के कारण क्षेत्र के गोसेवकों में प्रेरणादायी जीवन जीकर गए है। उनके निधन पर गौशाला अध्यक्ष जसराज मालू, मंत्री जगदीश स्वामी, संरक्षक लक्ष्मीनारायण सोमानी सहित सभी सदस्यों ने संवेदना जताते हुए उनके निधन से संस्था को अपूरणीय क्षति बताया है। दर्जी की अंतिम यात्रा आज गुरूवार शाम 4 बजे आडसर बास स्थित उनके आवास से कालूबास मुक्तिधाम जाएगी।




