Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार वरिष्ठ नयूरोसर्जन डॉ एलएन अग्रवाल की सेवाएं अब पीड़ितों को मिल सकेगी। ये राहत भरी खबर धनवन्तरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर से आई है। हॉस्पिटल में प्रतिमाह पहले व तीसरे रविवार को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक प्रसिद्ध व गोल्ड मेडलिस्ट न्यूरोसर्जन व न्यूरोलॉजिस्ट डॉ एलएन अग्रवाल की सेवाएं मिल सकेगी। प्रबंधन ने बताया कि ऐसे मरीज जिनके सिर की चोट, रीढ़ की हड्डी की चोट, एक या दोनों तरफ सिरदर्द, लगातार पीठ दर्द, बेहोशी के दौरे पड़ना, दांत भिंचना, मिर्गी के दौरे, बच्चों के व्यवहार संबंधी समस्याएं, हाथ पैर सुन्न पड़ना, सुन्न होना या झनझनाहट, संवेदनाएं खासकर शरीर के एक तरफ, किसी काम में मन का न लगना, चक्कर आना या सिर घूमना, दृष्टि में बदलाव जैसे धुंधला दिखना, दोहरा दिखना, या अचानक दृष्टि चले जाना, कंपन जिसमें हिलना या कांपना, विशेष रूप से आराम अवस्था में भी, कि बीमारियों से जूझ रहें है। ऐसे मरीज डॉ अग्रवाल से अपनी बीमारी के लिए परामर्श व उपचार ले सकेंगे। बता देवें न्यूरो की समस्याओं से जूझ रहें मरीजों को बीकानेर या जयपुर ही ईलाज लेने की मजबूरी इससे कम होगी। मरीजों का समय व धन का बच सकेगा और विशेषज्ञ डॉ की सेवाएं भी अब क्षेत्र में ही मिल सकेगी। अस्पताल प्रबंधन ने अगस्त माह के प्रथम रविवार, 2 अगस्त की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। पीड़ित अधिक जानकारी के लिए 01565-222280 या 8511909989 पर संपर्क कर सकते है।