








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2026। श्री क्षात्र पुरूषार्थ फाउंडेशन के आह्वान पर बाड़मेर से शुरू हुई ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा के दूसरे चरण का आगाज श्रीडूंगरगढ़ से होगा। यात्रा के तहत शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी 5 अक्टूबर को सुबह सवा नौ बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगे। भाटी द्वारा नेशनल हाईवे से विशाल रोड-शो शुरू होगा और मुख्य बाजार होते हुए ताल मैदान पहुंचेगा। यहां विशाल जनसभा होगी जिसमें भाटी संबोधित करेंगे। वे केंद्र सरकार से ईडब्ल्यूएस आरक्षण के संबंध में आ रही विसंगतियों को दूर करके सरलीकरण करने की मांग के समर्थन में जुड़ने की अपील लोगों से करेंगे।
इस संबंध में राजपूत छात्रावास में शुक्रवार शाम को तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत ने बताया कि ये मांग किसी का विरोध नहीं बल्कि संविधान प्रदत्त 10 प्रतिशत आरक्षण की जटिल शर्तों में सरलीकरण इस इसके वास्तविक हकदारों तक इसका लाभ पहुंचाने की मांग है। बैठक में रोड शो के रूट चार्ट सहित सभा की तैयारियों संबंधी जिम्मेदारियां तय की गई। इस दौरान भंवर सिंह झंझेऊ, रतन सिंह केऊ, अजीत सिंह जोधासर, कल्याण सिंह झंझेऊ, जेठूसिंह पुंदलसर, जगमाल सिंह, सवाई सिंह, दशरथ सिंह, संदीपसिंह, भागीरथ सिंह धर्मास, ओमपाल सिंह, तुलछाराम शर्मा, मांगूसिंह जोधासर, हरीसिंह गुसाईंसर, जितेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह जालबसर, दलीप सिंह तंवर, लालसिंह राठौड़, भागीरथ सिंह झंझेऊ, भवानी सिंह बीका, केके जांगिड़ सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। सदस्यों ने उपखंड क्षेत्र के सर्वसमाज के लिए लोगों को ईडब्ल्यूएस को न्याय दिलवाने के लिए एकत्र होने का किया।






