October 3, 2026
2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा की पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 23 विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि स्वीकृत कार्यों में सड़क निर्माण, नलकूप, पाइपलाइन, जीएलआर, टीन शेड, पार्किंग, शौचालय, पुस्तकालय भवन सहित ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े विभिन्न कार्यों को स्वीकृति मिली है। विधायक ने कहा कि इन विकास कार्यों की स्वीकृति से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। विभिन्न ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने विधायक सारस्वत का आभार जताया है।
ये कार्य है शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक सारस्वत ने बताया कि इन कार्यों में डेलवां से लाधड़िया रोड से पशु हॉस्पिटल की ओर सीसी ब्लॉक सड़क निर्माण, लाधड़िया के राउमावि में टीन शेड का निर्माण, हेमासर में उपस्वास्थ्य केंद्र से पुंदलसर की सड़क की ओर से सीसी सड़क निर्माण, इसी गांव में दादोजी मंदिर से जीएसएस की ओर सीसी सड़क का निर्माण, इस गांव में ही राउप्रावि के सामने पानी निकासी का कार्य, श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति परिसर में पार्किंग शेड निर्माण, यहीं पर अटल सेवा केंद्र में शौचालय निर्माण, यहीं पर सीसी ब्लॉक लगाने का कार्य, सांवतसर में सार्वजनिक श्मशान भूमि में शेष चार दीवारी, गेट व जलकुंड का निर्माण, बापेऊ पुरोहितान में नलकूप निर्माण, ठुकरियासर में पाइप लाइन डालना देपलानिया टयूबवेल से उतरादा बास, जीएलआर तक एवं जैठनाथ के घर की ओर एंव छोटा जोहड़ नलकूप से टंकी की ओर, लखासर में रामदेवजी मंदिर के पास सार्वजनिक नलकूप निर्माण कार्य, कुंतासर में हरिजन मोहल्ले में नलकूप निर्माण, सातलेरा में आम गुवाड़ में नलकूप निर्माण, हेमासर, कितासर बीदावतान, कोटासर में नलकूप निर्माण, कोटासर आम गुवाड़ में जीएलआर निर्माण, इसी गांव में भोमियाजी मंदिर के पास टिन शेड का निर्माण, इस गांव में ही पुस्तकालय भवन का निर्माण, बरजांगसर में नवनिर्मित नलकूप के कमिशनिंग का कार्य, जोधासर में पुस्तकालय भवन में फर्नीचर लगाने का कार्य, जेतासर में राउप्रावि में टिन शेड निर्माण, कुंतासर में मालाराम सोनी के घर से मुख्य गुवाड़ की ओर सीसी ब्लॉक सड़क का निर्माण के कार्य शामिल है।