July 9, 2026
IMG-20260709-WA0009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2026। क्षेत्र से बड़ी खबर यहां के एक बड़े व्यापारी से रोहित गोदारा गैंग द्वारा पांच करोड़ की फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी देने की आई है।

पढें खबर विस्तार से:-
गांव दुलचासर निवासी एक व्यापारी से गैंग ने पांच करोड़ की फिरौती मांगते हुए उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। गैंगस्टर रोहित गोदारा के खास गुर्गे वीरेंद्र चारण के नाम से 5 और 7 जुलाई को व्यापारी को फोन किए गए। इस दौरान उसे हवाला के ऑफिस में सिलेंडर फेंकने और फिरौती की रकम नहीं देने पर उसे और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी गयी। व्यापारी के भाई ने इस सम्बंध में पहले श्रीडूंगरगढ़ थाने में और बुधवार को एसपी बीकानेर से मिलकर रिपोर्ट दी गयी है। रिपोर्ट में व्यापारी और उसके परिवार की सुरक्षा की मांग की गई है। बुधवार को भी गैंग की ओर से बार बार फोन किये गए है।