September 14, 2026
001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2026। मंगलवार सुबह क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवो में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
जरूरी रखरखाव का कार्य करने के लिए 132 केवी जीएसएस दुलचासर से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों पर कल सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभागीय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान दुलचासर, सूडसर, टेऊ, गोपालसर, देराजसर, कोटासर, सेरूणा, नारसीसर गांव व इनसे जुड़े समस्त कृषि फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी।