June 16, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़, 16 जून 2026। क्षेत्र में मंगलवार को अच्छी बरसात ने गर्मी व उमस से बेहाल लोगों को राहत प्रदान की है। सुबह से छाए बादलों के बीच हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट हुई है। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं ने जनजीवन को राहत पहुंचाई और लोगों ने खुले वातावरण में मौसम का आनंद लिया। वर्षा से किसान वर्ग में प्रसन्नता का माहौल छा गया है। खेतों में नमी आने से खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारियां तेज हो गई हैं। किसानों का कहना है कि मानसून की यह शुरुआती बारिश कृषि कार्यों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी।  क्षेत्र के गांव डेलवां, लोढ़ेरा, उदरासर, गुसाईंसर बड़ा, तोलियासर, जैतासर, श्रीडूंगरगढ़, सातलेरा, बाना, गोपालसर, दुलचासर, कितासर, बिग्गाबास रामसरा की रोही सहित पूरे अंचल में अच्छी बरसात हुई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में छाए काले बादल, ये विंहगम फोटो लिया है फोटोग्रफर गुलाबचंद नाई ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सातलेरा में बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में हल्की बरसात के बाद आसमान में बना इंद्रधनूष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर में हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मिंगसरिया में हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांधी पार्क और हाई स्कूल रोड पर भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा की रोही में बरसे बादल, किसान बुधाराम जाखड़ ने जताई प्रसन्नता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोपालसर व दुलचासर की रोही में हुई अच्छी बरसात।