July 17, 2026
00000000000

केंद्रीय मंत्री व सांसद ने किया रक्तदान शिविर के बैनर का विमोचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर पुरोहितान के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में 19 जुलाई को होने वाले रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन केंद्रीय कानून मंत्री व सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने दिल्ली में किया। केंद्रीय मंत्री ने युवाओं व जागरूक युवाओं से रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देने की बात कही। आयोजक नीतिश मेहरा ने बताया कि दिवंगत विमला देवी मेघवाल की 6वीं पुण्यतिथि पर आयोजित शिविर में पीबीएम की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया जाएगा।


पुराने बस स्टैंड के व्यापारियों ने दिया ईओ को ज्ञापन, समय से सफाई करवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुराने बस स्टेंड पर जनसहयोग से बने सुलभ सुविधा कॉम्पलेक्स की सुबह बाजार खुलने से पहले सफाई करने की मांग बस स्टैंड व अमीर पट्टी के व्यापारियों ने की है। ईओ अभिषेक गहलोत को ज्ञापन देते हुए व्यापारियों ने बताया कि इस सुलभ सुविधा कॉम्पलेक्स की सफाई को कोई समय तय नहीं है। अधिकांशत: दोपहर में इसकी सफाई की जाती है जिससे आस पास व्यापारी, ग्राहक व राहगीर बुरी तरह से परेशानी का अनुभव करते है। व्यापारियों ने इसकी सफाई सुबह बाजार खुलने से पहले सफाई करवाई जाए। वहीं व्यापारियों ने बताया कि रात में इसमें सब्जियां रख दी जाती है जो स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। रात के समय इसकी जांच कर बंद करवाई जाए।