September 8, 2026
01

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितंबर 2026। गैस चूल्हे की आग से झूलसी एक महिला ने ईलाज के दौरान सातवें दिन दम तोड़ दिया।
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा निवासी छोटूराम सुथार ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 1 सितंबर की दोपहर करीब 3-4 बजे उसकी पत्नी 46 वर्षीय सुरजादेवी रसोई का काम रही थी। तभी वह गैस चूल्हे से आग की चपेट में आ गई। जिससे वह झूलस गई और ईलाज के लिए बर्न यूनिट पीबीएम बीकानेर में भर्ती करवाया गया। ईलाज दौरान उसने मंगलवार सुबह करीब 6.30 मरीज ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच एएसआई भंवरू खां करेंगे।