September 9, 2026
3

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 9 सितंबर 2026। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता एवं मतदान के महत्व का बताते हुए अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया। एसडीएम झंवरलाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में एसीबीओ सुरेन्द्र कुमार, प्राचार्य महेंद्र कुमार दाधीच सहित विद्यालय स्टाफ की सहभागिता रही। छात्राओं ने रंगोली बनाकर, मानव आकृति (Human Formation) तैयार की तथा मतदाता जागरूकता संबंधी संदेशों की तख्तियों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान श्रीमती वनिता शर्मा ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मतदान को लोकतंत्र की मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए पात्र युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने तथा चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने का आह्वान किया।