June 4, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2022। तहसील के गांव सांवतसर में आपसी झगड़ों की खबरें लगातार सामने आ रही है और पुलिस को गांव में लगातार सक्रियता बढ़ानी पड़ रही है। क्षेत्र के शेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढ़ाका ने बताया कि गांव सांवतसर में रामनिवास विश्नोई अपने घर की बाखल की पट्टियां लगाने की बात को लेकर पड़ौसियों से झगड़ा कर रहा था। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं समझाईश का प्रयास किया गया लेकिन आरोपी नहीं माना तो उसे धारा 151 के तहत शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।