


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2026। शहरवासियों ने शहर की सरकार चुनने के लिए खासा उत्साह दिखाया और 73.53 प्रतिशत मतदान किया। पहले चरण में बीकानेर शहर में 68.91% मतदान हुआ था। वहीं मतदान के दूसरे चरण में आज बीकानेर जिले की छह नगरपालिकाओं में मतदान संपन्न हुआ है। जिनमें श्रीडूंगरगढ़ का मतदान प्रतिशत पांचवे स्थान पर है। पहले स्थान पर 81.70 प्रतिशत के साथ लूणकरणसर है। वहीं 81.53 प्रतिशत मतदान रहा देशनोक में, 75.61 प्रतिशत मतदान रहा नोखा में तथा 74.92 प्रतिशत मतदान खाजूवाला में रहा है। जिले की सभी 6 नगरपालिकाओं में कुल मतदाता 1,64,986 थ और इनमें से 1,24,938 ने मतदान किया है। जो कि 75.73 प्रतिशत रहा है।
नोखा में कुल मतदाता 50,500 में से 38,184 ने मतदान किया और 75.61 प्रतिशत रहा है। वहीं नापासर में कुल मतदाता 18,918 में से 13,035 ने मतदान किया है जो कि 68.90 प्रतिशत रहा है। वहीं देशनोक में कुल मतदाता 16,220 में से 13,224 ने मतदान किया जोकि 81.53 प्रतिशत रहा है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ के कुल मतदाता 44383 में से 32634 ने मतदान किया जोकि 73.53 प्रतिशत रहा है। वहीं लूणकरणसर के कुल मतदाता 24,578 में से 20,079 ने मतदान किया जो कि 81.70 प्रतिशत रहा है। खाजूवाला नगरपालिका के कुल मतदाता 10,387 में से 7782 मतदाताओं ने मतदान किया, जोकि 74.92 प्रतिशत रहा है।
















