June 29, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2026। सरकारी स्कूलों के विकास में उल्लेखनीय आर्थिक सहयोग देने वाले भामाशाहों और उन्हें प्रेरित करने वाले प्रेरकों को जिला स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक शिक्षा के तत्वाधान में जिला परिषद सभागार में 30वां जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। जिसमें 13 भामाशाहों को “शिक्षा श्री” सम्मान से सम्मानित किया गया।
इन 13 में सर्वाधिक सम्मान श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 6 भामाशाहों को दिया गया है। इन्होंने कुल 32,52,461 रूपए का सहयोग दिया है। राउमावि सत्तासर में भामाशाह सीमा शर्मा ने 11,83,200 का सहयोग दिया। वहीं राबाउमावि टेऊ में भामाशाह सिराजुद्दीन पंवार ने 10,50,000 रूपए का सहयोग दिया। राउमावि सत्तासर में रचना शर्मा 5,00,010 रूपए का सहयोग दिया। राउमावि जाखासर में पूनमचंद दानाराम सुथार 2,87,250 रूपए का सहयोग दिया। राउमावि सूडसर में रामलाल 1,25,000 रूपए का सहयोग दिया। वहीं श्रीकन्हैयालाल सिखवाल राउमावि हनुमान धोरा श्रीडूंगरगढ़ में संजय कुमार 1,07,001 का सहयोग दिया।
वहीं पवन कुमार मोदी, सत्तासर प्राचार्य बहादूर सिंह, जाखासर प्राचार्य सुनीता मीणा, सूडसर प्राचार्य अनुबाला को प्रेरक सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर निशांत जैन, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की संयुक्त निदेशक डाॅ. सुनीता चावला, भाजपा देहात जिलाअध्यक्ष श्याम पंचारिया, डाॅ. सत्यप्रकाश आचार्य, शिक्षा विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक डाॅ. विजय शंकर आचार्य, सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी व भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहें। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर ने सभी दानदाताओं व प्रेरकों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए दान को भावी पीढ़ी व राष्ट्र निर्माण में सहयोग देना बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 13 दानदाताओं का किया सम्मान, जिनमें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 6 दानदाताओं का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दानदाता सिराजुद्दीन पंवार को मिला जिला स्तरीय सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनमचंद सुथार को मिला जिलास्तरीय सम्मान।