September 24, 2026
00001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितम्बर 2026। नगरपालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनावों के दौरान माकपा के पूर्व विधायक के गले में भाजपा का दुप्पटा पहना कर एवं भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत के साथ हाथ मिलाते हुए, भाजपा के हाथों बिक जाने की बात लिखते हुए एक एआई निर्मित फोटो पोस्ट के विरोध में वामपंथी कार्यकर्ताओं ने रोष जताया है। माकपा के जिला सचिव सुंदरलाल बेनीवाल ने इस संबध में जिला पुलिस अधिक्षक से मुलाकात की एवं पत्र देकर तुंरत प्रभाव से ऐसी पोस्ट लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाही की मांग की है। वहीं दूसरी और श्रीडूंगरगढ़ थाने के बाहर भी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की तहसील कमेटी से जुड़े राजेन्द्र कुमार, पूर्व सरपंच सुनील कुमार मलिक, मामराज, सतुनाथ सिद्ध, मदनलाल, मोहम्मद याकुब, विमल कुमार, समीर, शंकरलाल, जावेद बहलीम, लालूराम, गिरधारी, सीमाराम खिलेरी आदि ने प्रदर्शन किया एवं श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी के नाम पत्र देकर आईडी के स्क्रीन शॉट दिए व कार्रवाही की मांग की।