July 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहें है। सोमवार को जिला उद्योग केंद्र, बीकानेर के तत्वाधान में केंद्र से जुड़े श्रीडूंगरगढ़ की औद्योगिक इकाइयों, संस्थाओं व कारखानों में मतदाता जागरूकता के आयोजन किए गए। इन केंद्रो में उपस्थित 113 श्रमिकों व कार्मिकों को मतदान की शपथ दिलवाई गई। वहीं गांव दुलचासर में 40 प्रतिशत से कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रो पर भी रंगोली बनाई गई व संगोष्ठी का आयोजन कर ग्रामीणों को वोट देने के लिए प्रेरणा देने का प्रयास किया गया।