श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2026। मुख्य बाजार में गौरव पथ पर स्थित एक दुकान में दुकानदार से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने बताया कि एएसआई आवड़दान को मामले की जांच दी गई व टीम ने जांच के दौरान जूर्म प्रमाणित पाए जाने पर रात करीब 9 बजे 26 वर्षीय कालूराम उर्फ कालू उर्फ राजेश भार्गव निवासी आड़सर बास व 20 वर्षीय धमेंद्र उर्फ लुटियो उर्फ महेंद्र भार्गव निवासी बिग्गाबास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। विदित रहें 26 सितंबर की सुबह सुनील कुमार सोमाणी के साथ मारपीट की वारदात हुई थी।
बाजार में व्यापारी से मारपीट के आरोप में दो युवक गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2026। मुख्य बाजार में गौरव पथ पर स्थित एक दुकान में
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2026। मुख्य बाजार में गौरव पथ पर स्थित एक दुकान में
यह भी पढ़ें (Also Read)
सारस्वत दंपत्ती ने किया मेले में गणेश पूजन, मेलों को बताया सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहर