श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2026। हाइवे पर लखासर टोल के पास एक ट्रेक्टर से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ट्रक में आगे का टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित हो गया और धड़ाधड़ एक के बाद एक ट्रक नीचे आ गिरे। ट्रक चालक ने समझदारी का परिचय देते हुए देशनोक पैदल चल रहें जातरूओं की जान बचाते हुए ट्रक को रोड के साइड में उतारने का पूरजोर प्रयास किया। इस दौरान ट्रक रोड साइड रैलिंग से टकरा गया व रोड प्रॉपर्टी को खासा नुकसान हुआ। टोल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे व चालक को संभाला। वहीं श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के एएसआई देवाराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हाइवे से सभी ट्रेक्टर हटवा कर रास्ता क्लीयर करवाया। सभी ट्रेक्टरों में खासा नुकसान हुआ है।
