श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2026। राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलगुरु आदरणीय प्रो. (डॉ.) भगवती प्रसाद सारस्वत से क्षेत्र के युवा नेता अनिल जोशी ने शिष्टाचार मुलाकात कर उच्च शिक्षा एवं युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की। इस दौरान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों में नवाचार एवं शोध को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। चर्चा में युवाओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक दिशा प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जोशी ने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प की आधारशिला बताते हुए कहा गया कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उचित अवसर प्रदान करना सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।