मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएमश्री राउमावि ताल मैदान, श्रीडूंगरगढ़ में स्वीप (SVEEP) गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यालय के ईएलसी प्रभारी एवं उपपाचार्य मदन कड़वासरा ने विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया और मतदान के महत्व की जानकारी दी। कड़वासरा ने बताया कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके जिन विद्यार्थियों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उन्हें पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मतदाता पंजीकरण की आवश्यक प्रक्रिया एवं दस्तावेजों के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक पात्र युवा का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना और अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है।


पूर्व मंत्री भाटी को हंदा पहुंचकर चौरड़िया ने दी सांत्वना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य व नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया ने कोलायत तहसील के हंदा गांव पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री भंवर सिंह भाटी के पिता एवं कोलायत के पूर्व प्रधान रहें दिवंगत रघुनाथ सिंह भाटी को श्रद्धांजलि अर्पित की। चौरड़िया ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। चौरड़िया ने रघुनाथ सिंह भाटी के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताई। चौरड़िया ने भंवरसिंह भाटी को सांत्वना दी।