श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2026। आज ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे है और सरकारी स्कूलों में बच्चों से सामूहिक रूप से साबुन से हाथ धुलवा कर स्वच्छता का संदेश हो गया।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर ने बताया कि ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे पर इस बार की थीम “हाथ धोने के हीरो बनें” रही। इसी के तहत स्कूलों में आयोजन किए गए और संस्था प्रधानों ने बच्चों को साबुन और साफ पानी से हाथ धोने का महत्व बताया व जागरूक किया। जिससे संक्रमण और बीमारियों के फैलने को रोका जा सके। देखें विभिन्न स्कूलों से अनेक फोटो:-





