श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2026। तीसरे चरण के चुनाव नजदीक आते आते सरपंचाई के लिए गांवो में घमासान मच गया है। सरपंच लड़ने वालों ने गुड़ बांट दिया है और जीत की गणित की जोड़ तोड़ में एक एक वोट को गिना जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के पांच ग्राम पंचायतों से आप भी जाने कौन कहां उतरा मैदान में केवल प्रामाणिक व विश्वसनीय श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत समिति चुनाव साथ होने के कारण समीकरण उलझे है, सरपंच चुनाव का समर्थन पंचायत समिति चुनाव के समीकरणों को प्रभावित कर रहा है। साथ ही गांव गांव में वार्ड पंच भी वार्ड जितने के लिए प्रयास कर रहें है।
ग्राम पंचायत ठुकरियासर में 13 वार्ड है और कुल 4,412 मतदाता है। यहां सरपंचाई के लिए गांव के तीन धूरधंर मैदान में ताल ठोक चुके है। चुनाव रोचक है और गली गली ही नहीं घर घर से हर ढाणी तक चुनावी उत्साह छाया है। यहां एंबुलेंस दानदाता बीरबल देहडू चुनाव मैदान उतरे है और इनके सामने रेवंतराम भामूं व गोपालनाथ सिद्ध टक्कर देने मैदान में आ डटे है। मुकाबला त्रिकोणीय होगा।
ग्राम पंचायत आड़सर 11 वार्ड है और कुल 3,340 मतदाता है। यहां सरपंचाई के लिए वर्तमान प्रशासक के परिवार से ही भगवतीप्रसाद जोशी सहित सुरेशसिंह राजपुरोहित, भैराराम देहडू चुनावी मैदान में उतरे है। सरपंच प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगने के लिए इनके समर्थक भी कड़ी मेहनत करने में जुटे है।
ग्राम पंचायत सत्तासर में 9 बूथ है और कुल 2,825 मतदाता है। यहां सरपंचाई के लिए चुनावी मैदान में दिवंगत विक्रमसिंह सत्तासर की पत्नी गुड्डी कंवर चुनावी मैदान में है। यहां दूसरी प्रत्याशी भंवरलाल शर्मा के परिवार से होगी गुड़ बांटकर तैयारी शुरू है परंतु प्रत्याशी का नाम अभी तय नहीं हो पाया है। यहां वर्तमान सरपंच सहित गांव के घर घर से अपने प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने में समर्थक डटे है।
ग्राम पंचायत लिखमादेसर में 9 वार्ड है और 3,009 कुल मतदाता है। यहां सरपंचाई के चुनाव मैदान में चार प्रत्याशी आमने सामने चुनावी समर में डटे है। यहां मदनलाल मेघवाल, दुलाराम मेघवाल, बनवारीलाल मेघवाल, भानीराम नायक चुनाव लड़ रहें है। चारों ने गुड बंटाई का कार्यक्रम कर ग्रामीणों से समर्थन मांगा और अब लगातार वोटों की विजयी गणित में जुटाने में लगे है। लिखमादेसर में राजनीति समीकरण जटिल है और बड़े नेताओं सहित समर्थक आमजन से समर्थन की आस में प्रयास कर रहें है।
ग्राम पंचायत लाखनसर में 7 वार्ड है और कुल 1,400 मतदाता है। यहां चुनावी समर का जबरदस्त रोमांच छाया है और चार प्रत्याशी मैदान में डटे है। यहां सेवानिवृत शिक्षक ओमप्रकाश डूडी सहित जगमाल भादू, हरुनाथ सिद्ध, चंदूराम कड़वासरा, मेघनाथ मंडा अपने अपने प्रचार प्रसार में जुटे है।
सरपंचाई के लिए मचा है घमासान: ठुकरियासर, आड़सर, सत्तासर, लिखमादेसर व लाखनसर में सरपंचाई के लिए झोंका दम-खम
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• सरपंचाई के लिए मचा है घमासान
यह भी पढ़ें (Also Read)
28 अक्टूबर 2026 के पंचांग के साथ पढें अनेक खास बातें पंडित विष्णुदत्त शास्त्री के साथ