श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन नीलकंठ के तहत 17580 नशीली गोलियों के साथ पकड़े गए दो युवकों को सप्लाई देने वाले सप्लायर को मामले के जांच अधिकारी सेरुना थानाधिकारी संध्या विश्नोई ने धर लिया है। विश्नोई ने बताया कि मामले की जांच के दौरान श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक रिड़ी निवासी दीनदयाल जाखड़ एंव बाड़ेला निवासी रफीक को न्यायालय में पेश कर 15 मई तक रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में इन युवकों ने लाडनूं निवासी हरिप्रसाद प्रजापत द्वारा उन्हें सप्लाई दिए जाने की बात स्वीकार की। इस सबंध में तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए गए एवं नशीली गोलियों की सप्लाई देने वाले लाडनूं निवासी सप्लायर को सोमवार रात को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया सप्लायर लाडनूं में दवाइयों का व्यवसाय करता है एवं इसकी आड़ में ऑर्डर पर नशीली गोलियों की तस्करी में जुड़ा हुआ है। पकड़े गए सप्लायर को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। सप्लायर को गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल सेवानंद, प्रमोद शामिल रहे।
नशीली गोलियों का सप्लायर गिरफ्तार, सेरुणा थानाधिकारी की कार्यवाही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन नीलकंठ के तहत 17580 नशीली गोलियों
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन नीलकंठ के तहत 17580 नशीली गोलियों
यह भी पढ़ें (Also Read)
सारस्वत दंपत्ती ने किया मेले में गणेश पूजन, मेलों को बताया सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहर